लोकप्रिय पोस्ट

शनिवार, 17 सितंबर 2011

श्री बाजपेयी जी कहां हैं.....?

श्री बाजपेयी जी कहां हैं.....? कांशीराम जैसा लुप्त तो नहीं कर दिये गये..?
इस समय नरेन्द्र मोदी बनाम भावी प्रधानमंत्री का उपवास चल रहा हैं लेकिन श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी का कहीं न फोटो दिख रहा है नहीं उनकी कहीं चर्चा ही हो रही है क्या अभी से भाजपा ने उनका बायकाट कर दिया है या कांशी राम जैसा उनका भी हाल कर दिया गया है। कुछ समझ में नहीं आ रहा है, जो चिन्तनीय विषय तो है ही साथ ही साथ गंभीर मुद्दा है, देश की जनता अभी से कयास लगाना चालू कर दी है क्योंकि बसपा प्रमुख मायावती ने भी बसपा सुप्रीमो कांशीराम के साथ भी कुछ ऐसा ही बर्ताव किया गया । जिस समय  एनडीए की सरकार थी और कन्धार कांड हुआ था उस समय उप प्रधान मंत्री आडवानी ने यशवंत सिंह के साथ बाकायदे आतंकवादियों को कंधार तक पहुंचाया गया ..उसी समय भाजपा (आडवानी गुट) ने श्री अटल जी को अधमरा कर दिया था। जिसको बाजपेयी जी राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा कर भाजपा की नींद हराम कर दिये थे। बाद में मान मनौव्वल के बाद उन्होंने फिर भाजपा के लिए काम करते रहने का ऐलान किया था । लेकिन इस बात से उनकी  काफी घायल हुयी थी, ठिक उसी तरह जैसा कोई अधमरा वीरपुरूष हो । ऐसे में सवाल उठता है कि..अब श्री बाजपेयी जी कहां हैं यह तो भाजपा वाले ही अच्छे से बता पायेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें